Palamu News: मेदिनीनगर में 3.29 करोड़ रुपए से बनेंगे 12 नए सार्वजनिक शौचालय
पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में और अधिक बेहतर करने के लिए करीब 3.29 करोड़ रुपये की लागत से योजना पर काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 2 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से आठ नए सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय में नौ सीटें होंगी। इसके अलावा करीब 86 लाख रुपये की लागत से चार अत्याधुनिक एस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, जो आधुनिक तकनीक से संचालित होंगे। साथ ही अतिरिक्त 35 लाख रुपये की लागत से सभी वार्डों में लगभग चार-चार व्यक्तिगत शौचालय भी बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि विभाग से योजना की राशि प्राप्त हो चुकी है। अगली बोर्ड बैठक में सार्वजनिक एवं एस्पिरेशनल शौचालयों के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.