Palamu News: मेदिनीनगर में हुई सब-जूनियर बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जीएलए कॉलेज के समीप में जिला स्तरीय सब-जूनियर बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 70 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन पलामू जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह कार्यकारी खो-खो अध्यक्ष कमलानंद दुबे, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा तथा पलामू जिला ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का संचालन खो-खो कोच सह कार्यकारी सचिव निरन्तर कुमार एवं कोच प्रीति कुमारी के निर्देशन में हुआ, जबकि रेफरी की भूमिका रमन सिंह एवं हीरा ठाकुर ने निभाई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अंडर-17 में सेंट जेवियर्स एकेडमी की टीम बनी चैंपियन चयनित खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.