Palamu News: मेदिनीनगर में सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, मां, बहन व फुफेरा भाई घायल
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर सिंगरा खुर्द मोहल्ले में सोमवार की सुबह में ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि उसकी मां सुनिता रवि, छोटी बहन अंशिका एवं फुफेरा भाई नारायण कुमार रवि घायल है। तीनों का फिलवक्त मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज चल रहा है। मृतक की मां पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं जबकि पिता छठु राम आईटीबीपी में कार्यरत हैं। घटना से मृतक के गांव अमवा और मामा का घर बटसारा में शोक की स्थिति बन गई है। मेदिनीनगर सदर के थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। एमआरएमसीएच स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.