पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही-हांडी कार्यक्रम की सफलता के बाद मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विकास शेट्टी ने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता चैंबर की पूरी टीम, पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रशासन और शहरवासियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। विकास शेट्टी ने चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने अपनी व्यावसायिक और व्यक्तिगत व्यस्तताओं से समय निकालकर पूरे समर्पण के साथ आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों की मौजूदगी रही। शहरवासियों के अनुशासन, उत्साह और सौहार्द ने आयोजन को यादगार बना दिया। माताओं-बहनों,...