Palamu News: मेडिकल कॉलेज की रेकी करता एक युवक गिरफ्तार
पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज परिसर की रेकी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कचरवा टोला बारालोटा निवासी 23 वर्षीय रामा भुइयां उर्फ बुचन भुइयां के रूप में की गई है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किया गया है।
पूछताछ और खुलासा सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि सात जुलाई की शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि एक युवक चोरी की नीयत से मेडिकल कॉलेज के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा है। तत्काल छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मेडिकल कॉलेज परिसर की रेकी करने की बात स्वीकार की।
गैस सिलेंडरों की चोरी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.