Palamu News: मृतक परिवार के उपयोग वाले सरसों तेल में मिला हुआ था जहरीला आर्गेमोन :-सिविल सर्जन
पलामू, जुलाई 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पंडवा प्रखंड अंतर्गत सिक्का कला गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की अज्ञात बीमारी से संबंधित शनिवार को सिविल सर्जन सभागार में एक प्रेस कांफ्रेस किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद गांव के 195 घर के 1378 लोगों का सर्वे किया गया था। इसमें कुछ लक्षण वाले 56 लोगों का रक्त सैंपल लिया गया था। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट सामान्य पाया गया । उन्होंने कहा कि परिवार के 5 सदस्य की मौत एपेडमिक ड्रॉप्सी से हुई है। सिविल सर्जन ने इसे विषाक्त बीमारी बताया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार के घर से सरसों तेल, वनस्पति ऑयल, आटा, चावल और अरहर दाल का सैंपल एकत्र किया गया था। भेजे गए सरसों तेल के नमूने में आर्गेमोन तेल की मिलावट की पुष्टि हुई है। रांची स्थित राज्य ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.