पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। दशहरा महोत्सव के अवसर पर पांडू प्रखंड के मुसीखाप में आयोजित नाटक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने अतिथियों के साथ फीता काटकर किया। मौके पर उप मुखिया सतबीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव व पूजा समिति अध्यक्ष सह नाटक निर्देशक छोटन शर्मा मौजूद थे। कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और शानदार अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं, वार्ड सदस्य सह उद्घोषक राजू शर्मा ने सधे हुए मंच संचालन और सामाजिक एकता, भाईचारे व सद्भाव के संदेशों से लोगों का दिल जीत लिया।

नाटक मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा नाटक निर्देशक छोटन शर्मा ने आयोजन की सफलता का श्रेय ग्रामीणों के सहयोग को देते हुए सभी क...