Palamu News: मुसीखाप, भुखला व शेखडीहा गांव में जयकारे के बीच निकाली गई कलश यात्रा
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को विश्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों से कलश शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे, देवी गीतों और जयकारों के बीच सैकड़ों महिला-पुरुष और युवक-युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में माथे पर कलश लेकर शामिल हुए। कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू हो गया। पांडू प्रखंड के मुसीखाप व भुखला में तथा ऊंटारी प्रखंड के शेखडीहा गांव में पूजा पंडाल से उल्लास व श्रद्धा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पांडू प्रखंड के मुसीखाप में नव दुर्गा पूजा समिति मुसीखाप एवं भुखला के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष छोटन शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: शोभायात्रा में बच्चियों के सामूहिक शंखनाद ने मोहा मन पंचायत समिति सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.