Palamu News: मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत संचालित केंद्रों की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप संचालित दाल-भात केंद्र, मेदिनीनगर के हॉस्पिटल चौक के पास संचालित केंद्र तथा चैनपुर प्रखंड के विभिन्न दाल-भात केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने केंद्रों में साफ-सफाई, नियमित संचालन और लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र संचालकों को परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और प्रतिदिन निर्धारित समय के अनुसार केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रमोद कुमार ने केंद्रों पर भोजन करने वाले ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.