पलामू, अक्टूबर 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत में मुखिया मीना देवी ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू कराई है। पथरा से भैरवा भंडार तक करीब डेढ़ किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। एक सप्ताह से चल रहे कार्य में सड़क के गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाया जा रहा है। सड़क की स्थिति काफी खराब थी और जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल था। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। मुखिया मीना देवी ने कहा कि पंचायत की बदहाल सड़कों की मरम्मत उनकी प्राथमिकता है। वर्षों से उपेक्षित सड़कों, नालियों और गलियों की मरम्मत व सफाई कराई जा रही है। इससे लोगों को परेशानी से राहत मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता व्यास राम चौरसिया ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य सेवा भावना के साथ ...