पलामू, अगस्त 24 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, जलेश शर्मा। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से करीब 70 किलोमीटर दूर मनातू प्रखंड के मिटार गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की कमी सहित कई चुनौतियों के बीच संचालित हो रही है। विद्यालय में 187 विद्यार्थियों का नामांकन है, जिनमें करीब 150 बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचते हैं। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी फिलहाल दो शिक्षकों के कंधों पर है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव बताते हैं कि हाल में सहायक शिक्षक के रूप में धनंजय यादव की पदस्थापना हुई है। इससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या दो हो गई है, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में अभी भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्हे शिक्षण के साथ स्कूल का प्रशासनिक और लिपिकीय कार्य भी संभालने पड़त...