पलामू, अगस्त 22 -- Palamu News: हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज थाना की पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट और धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मोहम्मदगंज थाना की पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मदगंज थाना के माली गांव निवासी 42 वर्षीय दीपक कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है। मामले में थाना में प्राथमिकी कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...