Palamu News: माता जगदंबे का खुला पट, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते, से गूंजा पलामू
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से लेकर कस्बों और गांवों तक मां दुर्गा की आराधना धूमधाम से की गई। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से नवपत्रिका के साथ कलश यात्रा निकाली गई। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के बाद पूजा पंडालों में वैदिक रीति-रिवाज से मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। धूप-दीप की सुगंध और ढाक, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता का पट खोल दिया गया। इसके साथ शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते, आदि वैदिक मंत्र व माता जगत जननी के जयकारे, पलामू के वातावरण में गुंजने लगा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हाउसिंग कालोनी के बड़े कैंपस में बनाया गया है पंडाल मेदिनीनगर के बैरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.