Palamu News: मां कूष्मांडा एवं श्री राम की महिमा का किया बखान
पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन मुख्यालय चौक पर नवरात्र के चौथे दिन नैमिषारण्य धाम, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से पधारीं मानस विदुषी सुश्री किरण शुक्ला ने मां कूष्मांडा की महिमा और भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मां कूष्मांडा ब्रह्मांड की रचना करने वाली आदि देवी हैं। उनकी उपासना से आयु, यश, बल और आरोग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार अधर्म और असुर शक्तियों के विनाश तथा धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। उन्होंने भगवान शिव-पार्वती, जय-विजय के श्राप, जालंधर और नारद जी से जुड़े प्रसंग भी सुनाए। आयोजन में मानस परिवार समिति के श्रवण मिश्रा, कथा आयोजक रंजीत प्रसाद, पूर्व मुखिया शिव शंकर प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद, रविंद्र सोनी, फुलेंद्र प्रसाद, अंगद प्रसाद, रौनक, बबल, गोलू, अनिल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.