Palamu News: महुआ दारू को पुलिस ने किया नष्ट
पलामू, अक्टूबर 16 -- Palamu News: महुआ दारू को पुलिस ने किया नष्ट पाटन। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। हुरुदगा गांव सहित करीब आधा दर्जन ठिकानों से 250 से अधिक जावा महुआ और तैयार महुआ शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। शराब बनाने के उपकरण, सामग्री और भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया कि हुरुदगा गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान कारोबारी और शराब पीने वाले भाग निकले। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। अभियान में एएसआई कामेश्वर ठाकुर, अभयराज प्रसाद, मुन्ना यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.