Palamu News: महिला से मारपीट मामले में प्राथमिकी
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: हुसैनाबाद। प्रखंड के महुदंड गांव निवासी के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी की गई है। आवेदन के अनुसार, गत 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे महिला घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ महिला-पुरुष उनके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके मवेशी के साथ मारपीट की। इसका विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे के साथ मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। यह भी पढ़ें- महिला ने सीओ-एसडीओ समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर हाथ तोड़ने का लगाया आरोप परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां इलाज कराया गया। महिला ने इलाजरत रहने के कारण प्राथमिकी कराने में देरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.