पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड में महिला सुरक्षा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा की पलामू यूनिट ने मेदिनीनगर सहित जिले के विभिन्न मंडलों एवं प्रखंड मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना परिसर में पुलिसकर्मी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना ने राज्य को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों को दबाने में लगी है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने कहा कि जब थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: महिला से दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में मोहनपुर में पुतला दहन प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुष्पा देवी, व...