पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू के छतरपुर महिला थाना में पदस्थापित सिपाही बबीता कुमारी का सोमवार को उनके ससुराल नावाबाजार के गुरी गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरा गांव शोक में डूब गया। जैसे ही शव घर से बाहर निकला, उनके तीनों छोटे बच्चे मां से लिपटकर बिलख पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। बबीता कुमारी जेटेट परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी के लिए निकल रही थीं। इसी दौरान रविवार को छतरपुर में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनके पति दिनेश पासवान एक कंपनी में बाहर काम करते हैं। उनके घर पहुंचने में देरी होने के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सोमवार को पूरी की गई।

अंतिम विदाई में उमड़ा शोक पत्नी का शव देखकर पति दिनेश पासवान भी फूट-फूटकर...