पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत पंडवा प्रखंड के पतरा पंचायत भवन में गुरुवार को आजीविका महिला का संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर अजाविका समूह का शुभारंभ किया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास, मेहनत और आत्मनिर्भरता की भावना समाज व परिवार को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है, और हमारी बहनों की प्रगति से ही पूरे क्षेत्र का विकास संभव होगा। यह भी पढ़ें- Palamu News: दारुडीह क्लस्टर की वार्षिक आमसभा का विधायक ने किया उदघाटन मौके पर सहायता समूह ...