Palamu News: महालया शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करने का निर्णय
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में मेदिनीनगर में निकाली जाने वाली महालया शोभायात्रा का खुला मंच व्हाट्सऐप ग्रुप पुष्पवर्षा कर स्वागत करेगा। मंच के प्रवक्ता नवीन तिवारी ने बताया कि एडमिन रजनीश सिंह, अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि, कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू तथा वरिष्ठ सदस्यों अमर सहाय, अरविंद अग्रवाल, विनीत सिंह, अमित सिन्हा, नीरज राज और बबलू चावला के निर्णय पर यह व्यवस्था की गई है। स्वागत की जिम्मेदारी हिमांशु शेखर और नीरज राज को सौंपी गई है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और सॉफ्ट ड्रिंक की व्यवस्था भी रहेगी। नवीन तिवारी ने कहा कि यह मां दुर्गा के आगमन की खुशी में सामूहिक आस्था और सहभागिता का उत्सव है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दुर्गा पूजा को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.