पलामू, जुलाई 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के रेड़मा ठाकुरबाड़ी परिसर में शनिवार को महाप्रसाद वितरण के साथ तीन दिवसीय भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। इस अवसर पर रेड़मा, बारालोटा सहित आसपास के विभिन्न मोहल्लों और गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया। 16 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा रेड़मा ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे और जयघोष के साथ बारालोटा स्थित जनकपुरी श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए निकाली गई थी। वहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की शाम भगवान की विधिवत वापसी रेड़मा ठाकुरबाड़ी हुई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: भक्तिमय माहौल में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्र...