पलामू, नवम्बर 24 -- खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शादी-विवाह की लगन शुरू होते ही महंगाई में तेजी आई गई है। महंगाई के कारण आम लोगो के घर का अर्थव्यवस्था बिगड़ गया है। पिछले महीना के मुकाबले इस महीना चावल, दाल, सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमत में 20 से 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। मेदिनीनगर शहर के बाजार में सोमवार को बाबा चावला जो पिछले महीना 42 रूपये प्रति किलोग्राम था वह इस महीना बढ़कर 45 रूपये प्रति किलोग्राम बिका। इसी प्रकार कतरनी चावल 50 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 55-60 रूपये प्रति किलोग्राम, सोनम चावला 60 रूपये से बढ़कर 65 रूपये प्रति किलोग्राम और बिरयानी चावल 100 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 120 रुपए हो गया है। अरहर दाल 100 रूपये से बढ़कर 150 रूपये हो गया है। इसी प्रकार चना दाल 90 रूपये प...