Palamu News: मलय डैम पर फास्ट फूड दुकान से चोरी
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र मुरमा-कठौतिया मलय डैम पर फास्ट फूड दुकान में चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को दी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। फास्ट फूड दुकानदार संचालक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। सोमवार की शाम सात बजे दुकान बंद करके घर खाना खाने चला गया था। रात नौ बजे दुकान पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा पाया गया जिसमें मलय डैम में चलाने के लिए रखा गया बोट का टंकी, रड ,पाइप और खाने पीने, किराना व नकदी समेत करीब 20 हजार रुपए की सामान की चोरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.