Palamu News: ममता वाहन संचालक पर मरीज से पैसे मांगने का आरोप, एमओयू रद्द
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमआरएमसीएच में ऑपरेशन के बाद घर जाने के लिए ममता वाहन की सेवा लेने वाले मरीज से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने ममता वाहन संचालक के साथ हुए एमओयू को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिया है। साथ ही संचालक को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में 13 अगस्त को उपेंद्र कुमार ठाकुर ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके मरीज बुलबुल ठाकुर को सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद घर ले जाने के लिए ममता वाहन कॉल सेंटर में फोन किया गया था। आरोप है कि कॉल सेंटर ऑपरेटर सतीश कुमार ने मरीज को घर पहुंचाने के लिए दो हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद ममता वाहन के संचालक सह चालक विशाल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.