Palamu News: मनातू बाजार दुर्गापूजा समिति पुनर्गठित
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। मनातू बाजार प्रांगण में रविवार को दुर्गापूजा समिति की बैठक कर पूरे उल्लास से त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। मिथिलेश प्रसाद साहू को लगातार दूसरी बार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कमेटी में रोशन यादव को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार साहू को सचिव, जितेंद्र कुमार उर्फ राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र यादव को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य सचिंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, शिवकेश्वर गिरी, रामप्यारी साहू और धीरेंद्रजीत सिंह को संरक्षक बनाया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद गिरि सचिव बने प्रवीण सोनी अमरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.