पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के मधुरी जंगल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पड़वा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया है। पड़वा थाना के एसआई चिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़वा-पाटन मुख्य पथ पर मधुरी जंगल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के बुची लामी निवासी प्रदीप भुइयां के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: (भदानीनगर ओपी क्षेत्र का मामला) बनगड़ा में हादसा, अधेड़ घायल, 40 मिनट बाद पहुंची रोड एंबुलेंस एसआई ने बताया कि प्रद...