Palamu News: मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा : भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। दिहाड़ी मजदूर यूनियन ने बुधवार को मेदिनीनगर के गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में मजदूर महापंचायत आयोजित कर मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। महापंचायत में एटक के प्रदेश महासचिव लखन लाल महतो, किसान सभा के नेता केडी सिंह, महिला नेत्री आलोका कुजूर और इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन बड़ी संख्या में श्रमिक आज भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.