Palamu News: मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत, चार घायल
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में एक्सिस बैंक के समीप रविवार की देर शाम में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान ओढ़नार गांव के जोगियाही टोला निवासी सीताराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों में विशाल चौधरी और श्याम सुंदर सहित तीन अन्य शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीताराम और विशाल चौधरी रविवार की देर शाम में मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरांव गांव में एक्सिस बैंक के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए。
घायलों का उपचार घटना के बाद स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.