पलामू, अगस्त 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच परिसर स्थित गोलघर से छहमुहान होते हुए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में स्वास्थ्य विभाग की 25 एएनएम भी शामिल होंगी। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी मच्छरों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थल को नष्ट करने और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से मच्छरों से सावधानी बरतने की अपील की है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मच्छरों के काटने स...