पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: मंत्री और सांसद करेंगे होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के चियांकी में 11 नवंबर को होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम व चतरा के सांसद कालीचरण सिंह करेंगे। विधायक आलोक चौरसिया, डॉ शशिभूषण मेहता आदि मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मीरा स्क्वायर के प्रबंध निदेशक अजय पांडेय और जेनरल मैनेजर दलेर सिंह ने बुधवार देर शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उदघाटन समारोह की जानकारी दी। जेनरल मैनेजर ने होटल मीरा स्क्वायर के अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषताओं को बताया। प्रेस वार्ता के दौरान दौरान इस दौरान डॉ राजीव नयन, कृष्णमोहन पांडेय, संजय पांडेय आदि उपस्थित थे।फोटो-चियांकी स्थित होटल मीरा स्क्वायर में बुधव...