Palamu News: भैरवा गांव में मुख्य सड़क के बगल में नाली निर्माण कराया गया शुरू
पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। चैनपुर प्रखंड की नरसिंहपुर पथरा पंचायत के भैरवा गांव में वर्षों से उपेक्षित मुख्य सड़क पर नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुखिया मीना देवी के प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया ने निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस क्रम में व्यास राम चौरसिया ने कहा कि पंचायत में नाली, गली और सड़क निर्माण कार्यों से समग्र विकास की तस्वीर उभर रही है। भैरवा गांव में बनने वाली नाली से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की स्वच्छता भी बढ़ेगी। यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और विकास मद की कमी के बावजूद पंचायत के सभी गांवों में प्राथमिकता के आधार पर सड़क, नाली और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.