पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के हमीदगंज मोहल्ले के पत्थर मिल रोड स्थित स्मार्ट डेंटल क्लिनिक का बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि मोहल्ले के ही युवक डॉ. हर्ष अखौरी ने शिक्षा पूरी करने के बाद अपने क्षेत्र में डेंटल क्लिनिक की शुरुआत की है। इससे शहर और आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर दंत चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने डॉ. हर्ष अखौरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता र...