पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर मनोज सिंह तथा भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी का रविवार को मेदिनीनगर उत्तरी ग्रामीण मंडल के वार्ड-4 में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में दोनों नेताओं को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- एसआईआर को सफल बनाने के लिए किया विमर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...