Palamu News: ब्लॉक जाने के लिए घर से निकले वृद्ध की वाहन की चपेट में आकर मौत
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर शहर में विजय तारा होटल के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल 85 वर्षीय भदई यादव की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक छतरपुर प्रखंड के कस्बाई क्षेत्र अंतर्गत कचनपुर गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, भदई यादव शुक्रवार को अपने घर से प्रखंड कार्यालय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान विजय तारा होटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.