Palamu News: ब्रहमोरिया गांव के समीप फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट खराब
पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पंडवा मोड़ से गढ़वा जाने वाले एनएच-39 पर ब्रहमोरिया गांव के समीप बने फ्लाईओवर पर लगी सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। फ्लाईओवर का निर्माण हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक रात में यहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो सकी है। शाम ढलते ही फ्लाईओवर के दोनों ओर अंधेरा छा जाता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, फ्लाईओवर पर लाइटें लगा दी गई हैं, लेकिन लंबे समय से इनके नहीं जलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। एनएच-39 पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा की लाइटें खराब, जिम्मेदार मौन रात में पैदल चलने वाले लोगों को भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.