पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: हुसैनाबाद। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बोर्ड की नियमित बैठक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि झारखंड नगर पालिका अधिनियम-2011 के तहत प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक आयोजित करने का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में अब तक केवल बोर्ड एक बैठक ही आयोजित की गई है। उपाध्यक्ष ने कहा कि नियमित बोर्ड बैठक नहीं होने से नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मामले लंबित पड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...