पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: विश्रामपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बेलचंपा स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में एआई आधारित अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय में संस्थापक उमेश सिंह ने किया। मौके पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में अर्धवार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को निदेशक अमित कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य ने अंकपत्र देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। एआई स्मार्ट क्लास के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, त्रिआयामी एनिमेशन और संवादात्मक शिक्षण से पढ़ाई को अधिक रोचक ए...