पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज के बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने शनिवार की शाम हरिहरगंज थाना के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक 407 मालवाहक वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीडीओ ने बताया कि मेदिनीनगर की ओर से मालवाहक वाहन तेज गति से आ रहा था। चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। बीडीओ ने वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बीडीओ ने वाहन को हरिहरगंज थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वाहन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...