पलामू, जुलाई 9 -- Palamu News: पाटन। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की बिरसा कृषि रथ-2026 के माध्यम से पाटन के पंचायतों एवं गांव में भ्रमण कर किसानों को कृषि सबंधित जानकारी दी जा रही है। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गुरुवार को बिरसा कृषि रथ, सेमरी, केल्हार, उताकी, पाल्हेकला, नवडीहा, मेराल, कांकेकला पंचायत के गांव तक पहुंचा। किसानों को उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फलों-सब्जियों के उत्पादन एवं विपणन एवं कृषि सरकारी अनुदानों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बिरसा कृषि रथ के साथ बीएओ राजेश पाठक, एटीएम प्रकाश रंजन, किसान मित्र अनिरुद्ध महतो, हरिनारायण शुक्ला, अमरनाथ सिंह, कमलेश मेहता, अजय सिंह, सुधांशु सिंह, संतोष तिवारी सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...