Palamu News: बिना चालान ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त
पलामू, जुलाई 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के दोकरा सड़क पर गुरुवार शाम चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान प्रशासन ने बिना वैध चालान और ओवरलोड स्टोन चिप्स लेकर जा रहे एक हाईवा को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई। अभियान में चैनपुर अंचलाधिकारी (सीओ) भी शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से बिना चालान के स्टोन चिप्स का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर शाम करीब छह बजे दोकरा रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहन संख्या जेएच-03एस-6989 को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। चालक से परिवहन चालान समेत अन्य आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।जांच में यह भी सामने आया कि वाहन में निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.