Palamu News: बिजली चोरी मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी
पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। विद्युत विभाग ने आरोपितों पर कुल 2,30,528 रुपये का जुर्माना लगाया है। छापेमारी सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो, जपला के नेतृत्व में की गई। टीम में कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो और मानव बल संतोष कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बबन कुमार तथा अशोक मेहता शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी कराई गई है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बिजली चोरी में 2.23 लाख रुपये का जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.