Palamu News: बिजली चोरी मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी
पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर छह लोगों को पकड़ा गया। सहायक विद्युत अभियंता दामोदर कुमार रंजन के नेतृत्व में शाहपुर, चैनपुर चेकनाका, पूरनचंद चौक और चैनपुर बाजार में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपितों के घरों से बिजली चोरी में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए गए। सभी के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी कराई गई है। आपूर्ति कंपनी ने आरोपितों पर अधिकतम 36 हजार और न्यूनतम 4,500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। अभियान में कृष्णा पासवान, इश्तियाक अहमद, राहुल कुमार और राजाराम सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े गए, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.