पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। बिजली आपूर्ति की हरिहरगंज सिटी में खराब स्थिति से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में बेलौदर मोड़ के पास एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पांच दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नही होने पर अनिश्चितकालीन एनएच जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। हरिहरगंज थाना के एसआई अजय सिंह ने जाम में शामिल लोगों को समझाकर जाम हटाया। दिन के बारह बजे जाम पारंभ किया गया था। कमलेश यादव ने कहा कि हरिहरगंज में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान है, खेती के समय बिजली गुल रहने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिन के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नही होता है तो नेशनल हाईवे को अनिश्चि...