Palamu News: बाल संसद में छत मरम्मति समेत कई प्रस्ताव पारित
पलामू, अगस्त 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को बाल संसद की बैठक का आयोजन हुई। सभा में रजवाडीह पंचायत के मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी, उप मुखिया प्रभात रंजन पांडेय व वार्ड सदस्य अनीता देवी शामिल हुए। बाल सांसदों ने विद्यालय हित में सर्वसम्मति से जल जमाव के निराकरण व छत मरम्मति सहित अनेक प्रस्ताव पारित कर उसे मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी को हस्तगत किया। इस पर मुखिया ने आश्वस्त किया कि बाल सांसदों की मांगें पूरी की जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं में हो रहे लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय की प्रभारी निशा कुमारी ने बैठक का संयोजन किया तथा मुखिया समेत सभी स्थानीय प्राधिकार के विद्यालय आगमन के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में शिक्षिका पूनम रानी व लैब इंस्ट्रक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.