पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल में बुधवार को बाल संसद गठन के लिए चुनाव कराया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में शिक्षक ओम प्रकाश सिंह जबकि सहयोगी चुनाव आयुक्त के रूप में शिक्षक संतोष कुमार, पंकज मणि तिवारी व अरविंद कुमार ने बाल संसद का चुनाव कराया। प्राचार्य सतीश कुमार दुबे ने बताया कि बाल संसद गठन के चुनाव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया में 463 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुछ छात्र स्कूली पोशाक में नहीं आने और परिचय-पत्र नहीं लाने के कारण वोट देने से वंचित रहे। मतगणना 17 जुलाई को होगी। उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों को संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी मिलती है और जिम्मेवारियों को भी अहसास होता है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो...