Palamu News: बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, कई जगहों पर जलजमाव
पलामू, अगस्त 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पूरे दिन लगातार हुई बारिश से बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। कोयल नदी के आसपास पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। नदी किनारे स्थित मरीन ड्राइव के कुछ हिस्से पानी में डूब गए, जबकि शिवाला घाट के निचले हिस्से में भी लोगों को पानी से बचकर आवागमन करना पड़ा। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने भी नदी, तालाब और निचले इलाकों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जेलहाता, विवेकानंद चौक, पम्पू कल, हाउसिंग कॉलोनी के निचले हिस्से, चैनपुर बाजार जाने वाली सड़क, पहाड़ी मोहल्ला के निचले हिस्से में स्थित कब्रिस्तान तथा वार्ड 27 में नाला के आसपास जलजमाव रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर नगर निगम की टीम ने तत्काल पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.