पलामू, अगस्त 19 -- Palamu News: विश्रामपुर। नावा बाजार में एनएच-139 पर स्थित बाबा वीर कुंवर चेगौना धाम परिसर में मंगलवार को देवघर जाने वाले कांवरिया बम की सेवा के लिए निःशुल्क भंडारे में संबंधित थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने सेवाकार्य किया। इस क्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा करना पुनीत कार्य है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं। बाबा वीर कुंवर चेगौना धाम में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भंडारे में कांवरियों को खीर, पूरी, सब्जी सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। भंडारा समिति के अनुसार पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सहयोग से करीब 15 बसों से देवघर जा रहे एक हजार से अधिक कांवरिया बम की सेवा की ग...