Palamu News: बाबा योगीवीर देव स्थल पर गूंजे श्रीकृष्ण के भजन
पलामू, सितम्बर 13 -- Palamu News: विश्रामपुर। रेहला स्थित बाबा योगीवीर देवस्थल परिसर में बाल गोपाल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की छठी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने दीप जलाकर किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। व्यास बिपिन बिहारी पाठक ने अपनी गायन मंडली के कलाकारों के साथ श्रीकृष्ण की महिमा पर आधारित एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। मौके पर डॉ. बीपी शुक्ला, श्याम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.