Palamu News: बाजार में चीनी की किल्लत की आशंका के बीच गोदामों का निरीक्षण
पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। चीनी की बढ़ती कीमतों और बाजार में किल्लत की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को मेदिनीनगर के बैरिया स्थित कृषि बाजार प्रांगण में चीनी के थोक व्यवसायियों के गोदामों का निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान मेसर्स गौरव ट्रेडिंग, मेसर्स हार्दिक इंटरप्राइजेज, मेसर्स सुनील गोस्वामी, मेसर्स एसबी सेल और डालटनगंज ट्रेडर्स के गोदामों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी व्यवसायियों को चीनी की प्रतिदिन प्राप्ति और बिक्री का पंजी नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्यवसायी एकरारनामा के अनुसार निर्धारित एवं चिह्नित गोदाम में ही चीनी का भंडारण करें। यह भी पढ़ें- पंजाब में चीनी की कमी नहीं : सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.