पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को मेदिनीनगर मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सद्दीक मंजिल चौक, लाल कोठा रोड, हनुमान मंदिर रोड और छोटी मस्जिद रोड में सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानों के बाहर रखे सामान हटाए गए। यातायात प्रभारी ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...